फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found hanging from scarf noose

Basti News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 16 Oct 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 16 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from scarf noose
कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव में सोमवार रात एक युवक का शव छत के कुंडे से लटका मिला। युवक की मां ने शव देख कर शोर मचाया। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। एसओ सुनील गौड़ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जिभियांव निवासी राजकुमार गौतम (25) पुत्र रामदत्त गौतम सोमवार शाम को जिभियांव चौराहे से घर गया। परिवार के लोग बताते हैं कि रात लगभग नौ बजे घर के कमरे में छत में लगे पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर वह लटक गया। किसी काम से जब राजकुमार की मां घर के अंदर गईं तो राजकुमार को लटके देख शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कमरे का दरवाजा तोड़कर दुपट्टा काटकर राजकुमार को नीचे उतारा।
राजकुमार दिल्ली में रहकर प्लंबर का काम करता था। दो दिन पहले ही घर आया था। उसकी पत्नी बेटी मीनाक्षी को लेकर मायके में है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed