फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body of young man found hanging from roof at Basti

Basti News: बस्ती में छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Sat, 10 Jun 2023 04:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jun 2023 04:48 PM IST
सार

एसओ बृजेंद्र पटेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारण पता चल सकेगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम रविवार को ही संभव है।

विज्ञापन
dead body of young man found hanging from roof at Basti
मृतक युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गौर थाने के टिनिच चौकी क्षेत्र के बेतौहा गांव में युवक का शव कमरे के अंदर छत की कुंडी से लटका मिला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी 22 वर्षीय ध्रुव चंद्र निषाद उर्फ महेंद्र के दो मकान हैं। एक मकान गांव के बाहर टिनिच-वाल्टरगंज मार्ग पर और दूसरा गांव के अंदर है। ध्रुव चंद्र हर दिन सड़क वाले मकान से खाना खाकर गांव के अंदर वाले मकान पर सोने के लिए आते थे।

शुक्रवार की रात भी रोज की तरह वह रात करीब नौ बजे गांव के अंदर वाले घर पर सोने के लिए चले आए। शनिवार की सुबह काफी देर तक ध्रुव चंद्र सड़क वाले मकान पर नहीं पहुंचे तो उनकी मां ज्ञानमती गांव वाले मकान पर पहुंची।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पांच दिन बाद भी सड़क के किनारे पड़ी है दरिंदगी की शिकार किशोरी की साइकिल, तोड़ दिया था दम
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब दरवाजा खोलकर देखा तो ध्रुव चंद्र का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। गले में बिजली केबिल बंधा हुआ था। ध्रुवचंद्र की शादी नहीं हुई हुई थी। तीन भाइयों में ध्रुव चंद्र सबसे छोटे थे। उनके दो भाई में राजकुमार सऊदी तो दूसरे यशवंत नासिक में नौकरी करते हैं। घर पर मां और भाभी वे रहते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उसने क्यों आत्महत्या की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एसओ बृजेंद्र पटेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारण पता चल सकेगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम रविवार को ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed