फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gang Molested victim bicycle lying on side of road in Basti

ये कैसी जांच: पांच दिन बाद भी सड़क के किनारे पड़ी है दरिंदगी की शिकार किशोरी की साइकिल, तोड़ दिया था दम

Sat, 10 Jun 2023 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Sat, 10 Jun 2023 10:35 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर गौर थानाक्षेत्र की किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना की भर्त्सना की है। लिखा है कि बस्ती,उत्तर प्रदेश में एक बच्ची के साथ गैंगरेप और मृत शरीर के साथ भी बर्बरता रूह कंपा देने वाली है।

विज्ञापन
Gang Molested victim bicycle lying on side of road in Basti
गौर क्षेत्र में दरिदंगी की शिकार बिटिया की सड़क के किनारे पड़ी साइकिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दरिंदगी की शिकार बिटिया को खोने के गम में डूबे परिवार का हौसला पुलिस के रवैये से टूटता जा रहा है। पुलिस उन्हें यह भरोसा दिलाने में अब तक नाकाम रही है कि उनके साथ इंसाफ होगा। उन्हें डर है कि मामले में लीपापोती करके दरिंदों को कानून के शिकंजे से बच निकलने के रास्ते छोड़ दिए जाएंगे।

विज्ञापन


आरोपियों के साथ गलबहियां और मौज-मस्ती की तस्वीर सामने आने से वैसे भी खाकी की साख पर काफी बट्टा लग चुका है। इसके बावजूद गौर थाने की पुलिस का रुख दोबारा भरोसा कायम करने वाला नहीं दिखा। इससे परिवार के लोग काफी निराश हैं। वे कहते हैं कि अधिकारियों ने वादा किया था कि दरिंदों को सख्त से सख्त सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। पर तफ्तीश की दशा देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें साक्ष्य और सुबूत से कोई वास्ता ही नहीं है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मुख्य आरोपी भाजपा नेता के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, हैवानियत में गई थी बच्ची की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ऐसा होता तो दरिंदगी के दौरान जान गंवाने वाली किशोरी की साइकिल अब तक घटना स्थल के पास नहीं पड़ी होती। जिस साइकिल से वह सब्जी लेकर बाजार से लौट रही थी, वह शुक्रवार को भी बिरऊपुर चौराहे के एक निजी डाक्टर की क्लीनिक के पास खड़ी नजर आई। यहां तक कि सब्जी रखा झोला भी उसमें टंगा हुआ था।

पूछने पर विवेचक बात को टाल गए। मृतका के पिता और परिवार के अन्य लोगों का खुला आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। पुलिस के संरक्षण में ही आरोपी कुंदन सिंह व अन्य लोग आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। ऐसे में उन्हें भरोसा नहीं है कि गौर थाने के विवेचक सभी साक्ष्यों-सबूतों को लेकर गंभीर हैं। अगर होते तो साइकिल वहां अब तक नहीं पड़ी होती।

गौर क्षेत्र में दरिदंगी की शिकार बिटिया की सड़क के किनारे पड़ी साइकिल।

गौर क्षेत्र में दरिदंगी की शिकार बिटिया की सड़क के किनारे पड़ी साइकिल।

 

आईजी ने लिया संज्ञान, दिए जांच का आदेश

दरिंदगी की घटना में नामजद आरोपियों की गौर पुलिस की घनिष्टता की खबरों को आईजी आरके भारद्वाज ने संज्ञान लिया है। समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में चल रही इससे संबंधित फोटो और खबरों के संबंध में जांच का आदेश दिया है। आईजी ने बताया कि इसके लेकर एसपी को पत्र लिखा गया है कि किसी राजपत्रित अधिकारी से इन आरोपों की जांच करवाकर कार्रवाई करें।

इसे भी पढ़ें:  जयमाल के वक्त पत्थर फेंकने से नाराज हुआ दूल्हा, बोला- यह शादी नहीं हो सकती

अय्याशी का अड्डा बताया जा रहा कुंदन सिंह का घर
क्षेत्र के लोग आरोपी भाजपा नेता कुंदन सिंह के घर को अय्याशी का अड्डा बताते हैं। उस घर में उसका परिवार नहीं रहता है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि वहां काफी दिनों से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती रही हैं। मृतका के पिता का तो यहां तक आरोप है कि राजनैतिक संरक्षण और सत्ता के दबाव में वह निरंकुश हो गया था। सब कुछ जानते हुए कार्रवाई करने के बजाए पुलिस सह देती रही। जिससे उसका मनोबल बढ़ता गया। घटना के बाद तलाशी में बीयर की पेटी और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं उसी कड़ी का हिस्सा बताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से कन्नी काट रही है।

नाबालिग के दुस्साहस की सबसे ज्यादा चर्चा
दरिंदगी की घटना का अहम किरदार बताए जा रहे नाबालिग के दुस्साहस की सबसे ज्यादा चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक किशोरी की मौत के बाद शव को घसीटकर सड़क के किनारे ले जाकर फेंकने के बाद खुद उसी ने मृतका के पड़ोसी को फोन करके बताया कि उसके गांव की लड़की का शव पड़ा हुआ है। यहां तक कि परिवार वालों के साथ शव लेकर वह निजी चिकित्सक के यहां गया। वहां मृत घोषित किए जाने के बाद वह मृतका के घर भी गया। वहां से अपने घर जाकर कपड़े बदला और एक निमंत्रण में जाकर भोजन किया। इसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा।

एसपी से नहीं हो सकी भेंट,आज फिर करेंगे कोशिश

Gang Molested victim bicycle lying on side of road in Basti
किशोरी से दरिंदगी का आरोपी भाजपा नेता कुंदन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

गौर थाने से विवेचना स्थानांतरित करने के लिए शुक्रवार को मृतका के पिता कुछ लोगों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे, मगर तब तक एसपी दफ्तर से निकल चुके थे। उसके पिता ने बताया कि वह लोग आवास पर भी गए लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। उन्हें शनिवार को सुबह 10 बजे बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें: आईपीएस बनकर पहली बार घर पहुंचे बजरंग, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

लेखपाल संगठन चुनाव के कारण आगे नहीं बढ़ा पैमाइश का काम
लेखपाल संगठन का शुक्रवार को चुनाव होने की वजह से आरोपी भाजपा नेता के मकान की पैमाइश और रजिस्ट्री के कागजातों की जांच नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को स्थलीय पैमाइश हो गई थी लेकिन अभी चौहद्दी और रजिस्ट्री के दस्तावेज की जांच होना बाकी है। एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र ने बताया कि अभी उन्हें पैमाइश की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट मिलते ही डीएम की संस्तुुति के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग
गौर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हुई घटना में कांग्रेस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मंजू पांडेय ने कहा कि मामले में सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने 10 जून को कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल उनके गांव जाएगा।

सोमवार को हुई थी घटना

घर से सब्जी लाने निकली गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी का एक किलोमीटर दूर बिरऊपुर के पास सोमवार रात को खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में पास के एक निजी डाक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टर ने बताया कि उसकी करीब घंटे भर पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।

इसे भी पढ़ें: जमीन की लालच में भू-माफिया ने ढहा दिया 65 वर्ष पुराना श्रीराम मंदिर

परिवार के लोगों को आशंका थी कि उसके साथ अनहोनी हुई है लेकिन तहरीर में तीन लोगों को नामजद करते हुए हत्या की बात लिखकर दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में अप्राकृतिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा को शामिल किया। इस मामले में एक नाबालिग और दो अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें एक कुंदन सिंह भाजपा नेता बताया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर की भर्त्सना
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर गौर थानाक्षेत्र की किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना की भर्त्सना की है। लिखा है कि बस्ती,उत्तर प्रदेश में एक बच्ची के साथ गैंगरेप और मृत शरीर के साथ भी बर्बरता रूह कंपा देने वाली है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता द्वारा गैंगरेप व हत्या का ऐसा अमानवीय कृत्य यह बताता है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की क्या हालत है। ये है बेटी बचाओ की सच्चाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed