फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found hanging from a tree

Basti News: पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव

Mon, 05 Aug 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree
रविवार की सुबह अकेले ही घर से सिवान गया था मुन्नाराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। डेल्हवा गांव के एक युवक का शव गूलर के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में 11 बजे डेल्हवा गांव से सूचना मिली कि एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंच कर देखा तो गांव के पश्चिम़ सिवान में एक गूलर के पेड़ से एक युवक का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ दिखा। शव की पहचान डेल्हवा निवासी मुन्नाराम (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रविवार की सुबह मुन्नाराम घर से अकेले ही निकले थे। परिवार के लोगों ने बताया कि मुन्ना राम की पत्नी ऊषा देवी पांच दिन पहले अपनी दोनों बेटी आरुषि व आयांशी के साथ मायके चली गई थीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मौत फांसी लगाने से ही लग रही है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed