{"_id":"60490ddb8ebc3ed91322258f","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-basti-news-gkp387870411","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव
दुबौलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के कठौतिया गांव में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के बंद कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र मंगलवार की रात में भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक न जागने पर परिवार के लोगों ने सीढ़ी लगाकर झरोखे से देखा तो अवाक रह गए। वह छत की कुंडी से बंधी साड़ी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। पिता मनिराम के दो बेटे हैं। बड़े बेटे रवींद्र की शादी हो चुकी है। दूसरे बेटे वीरेंद्र की शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसकेे अनुसार कार्रवाई की जाएगी।