{"_id":"652cd953cb3d43b24d08d8ac","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-pond-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5770-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तालाब में उतराया मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तालाब में उतराया मिला लापता युवक का शव
Mon, 16 Oct 2023 12:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
13 अक्तूबर को बाबू नंदन सुबह मछली मारने निकला था
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली, बस्ती। थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव में जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के पीछे तालाब में रविवार को 45 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान विधि विज्ञान टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की शिनाख्त ग्राम मकराना निवासी 45 वर्षीय बाबू नंदन पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई।
परिजन बता रहे हैं कि 13 अक्तूबर को सुबह नौ बजे बाबू नंदन घर से मछली मारने निकले थे। तब से वह लापता था। मृतक के छोटे बच्चे बेटे सोनू ने बताया कि उसके पिता कोहरा स्थित सरकारी खाद्य गोदाम पर पल्लेदारी करते थे। पहले भी कई बार दो से तीन दिन तक घर से लापता रहकर वापस आ जाते थे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि परिजनों ने युवक के गुमशुदगी की कोई सूचना थाने पर दर्ज नहीं कराई है। प्रथम दृष्ट्या मामला डूबने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।