फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of missing innocent child found after landing

Basti News: घर से पीछे पोखरे में उतराया मिला लापता मासूम का शव

Tue, 17 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing innocent child found after landing
लालगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव के तीन वर्षीय रेयांश की मौत होने पर रोते-​बिलखते परिजन।
रविवार को खेलते समय लापता हुआ था हर्रैया गांव का तीन वर्षीय रेयांश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव से खेलते समय लापता हुए तीन वर्षीय मासूम का शव घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर पानी से भरे पोखरे में उतराया मिला। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। कयास लगाया जा रहा है कि खेलते-खेलते वह पोखरे में जाकर डूब गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में घटना से कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हरैया गांव निवासी अखिलेश चौधरी का तीन वर्षीय बेटा रेयांश चौधरी रविवार को घर के पास खेल रहा था। दोपहर बाद वह सबकी नजर से ओझल हो गया। उसके लापता होने की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पूरे गांव के अलावा खेत और कुएं में भी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद घर वालों ने पहले डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर से टीम के साथ बच्चे की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान घर के पीछे पोखरे में उसका शव उतराया हुआ मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed