फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 13 Aug 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
मृतक विवेक कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : 1
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बुधवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांका तो युवक का शव लोहे के पाइप से तार के सहारे लटका दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी विवेक (20) पुत्र पारसनाथ मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा। कमरे में विवेक का शव लोहे के पाइप से तार के सहारे लटका मिला। यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम गांव पहुंची। टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विवेक एक दिन पहले कांवड़ यात्रा में शामिल होने गया था। मंगलवार को कांवड़ का जल चढ़ाकर वह घर लौटा था। इसके बाद रात में सामान्य तरीके से खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों का कहना है कि उसके इस कदम का किसी को अंदाजा नहीं था।

शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed