फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a youth found hanging from a fan

Basti News: पंखे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 21 Apr 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a fan
मृतक श्रीकांत उर्फ पप्पू की फाइल फोटो।
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के रैपुरा तिवारीपुर टोला में एक युवक का शव घर के बरामदे में सुबह पंखे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पटेल चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा तिवारी टोला निवासी राम छबीले के तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर का अविवाहित बेटा श्रीकांत उर्फ पप्पू (34) का शव सोमवार की सुबह घर के बरामदे में बिजली के केबल के सहारे लटकता हुआ पाया गया। परिजनों के अनुसार वह रविवार की रात रोजाना की तरह खाना खाकर बरामदे में सोने गया था। सोमवार तड़के जब परिवार के लोग जागे तो बरामदे में उसका शव बिजली के केबल के सहारे पंखे से लटकता देखा। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

घटना की असल वजह अभी तक सामने नहीं आईं है। परिवार के लोग भी कुछ बता पाने में असमर्थ है। पटेल चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बेटे की मौत के बाद मां मां सुमित्रा देवी, पिता राम छबीले और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मोती चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed