{"_id":"66c0dc17a11c77ce61000761","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-came-to-his-maternal-home-was-found-after-being-thrown-into-the-pond-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122251-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ननिहाल आए युवक का तालाब में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ननिहाल आए युवक का तालाब में उतराया मिला शव
Sat, 17 Aug 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा क्षेत्र के इटहर गांव के अयोध्या के यहां आए थे अनिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। इटहर गांव में ननिहाल आए युवक का गांव के पास स्थित तालाब में शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। नगर थाना क्षेत्र के अठदमा निवासी अनिल यादव शुक्रवार को इटहर निवासी अयोध्या यादव के यहां ननिहाल आए थे। सुबह घर के पास स्थित तालाब में शव पाया गया। पुलिस का कहना है कि अनिल यादव शराब पीने का आदी था। प्रथम दृष्ट्या तालाब में डूबने से मौत की बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, अठदमा निवासी अनिल यादव(45) पुत्र रामचन्द्र यादव शुक्रवार को रात्रि करीब दस बजे इटहर निवासी अयोध्या यादव पुत्र बृजराज यादव के घर ननिहाल आए थे। लोगों ने बताया कि अनिल खाना खाने के बाद अपना कपड़ा निकाल कर बिस्तर पर सो गया। शनिवार की सुबह सब लोग जगे तो देखा कि अनिल का चप्पल, टी-शर्ट और चश्मा बिस्तर पर पड़ा है, लेकिन वह नहीं हैं। लोगों ने उनकी तलाश शुरू की तो अयोध्या यादव के घर के बगल स्थित तालाब में शव उतराया दिखाई दिया। उसके मामा अयोध्या ने इसकी सूचना मुंडेरवा पुलिस और अनिल के परिजनों को दी।
थानाध्यक्ष मुंडेरवा अभिमन्यु सिंह ने तालाब से शव को बाहर निकलवाया। लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वह नशे का आदी था। शुक्रवार को जब वह ननिहाल आया तो भी शराब पीने की बात लोग बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि रात्रि में पेशाब करने गया हो और तालाब में फिसलकर गिर गया हो। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।