फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man found hanging inside the house

Basti News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 27 Nov 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging inside the house
नगर बाजार (बस्ती)। धौरहरा निवासी श्यामजी (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर गमछे के फंदे से कुंडी से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

धौरहरा निवासी वीपत का बेटा श्याम जी रविवार सुबह से काफी परेशान था। इस संबंध में परिवार में उसने किसी से कुछ नहीं बताया। एक दिन पहले चौराहे पर किसी से उसका झगड़ा हुआ था। परिजन के मुताबिक रविवार शाम को वह घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घर के लोगों ने सोचा कि अभी वह निकल कर बाहर आएगा। सभी अपने काम में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन

काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज दी। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका होने लगी। दरवाजे पर धक्का दिया तो खुल गया। दरवाजा अंदर से ईंट के सहारे बंद किया था। अंदर कमरे में गमछे के फंदे से श्याम का शव देखकर परिजन चीख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खुदकुशी का कारण पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed