फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose in Harraiya

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 23 Oct 2022 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose in Harraiya
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव में 28 वर्षीय युवक का कमरे में पंखे से लटका शव मिला। दरवाजे पर बैठी मां कुछ देर बाद अंदर गई तो बेटे को फंदे से लटका देख सन्न रह गई। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली निवासी मनीष उर्फ सिंटू (28) नशे के आदी थे। उनकी पत्नी वर्तमान में मायके गई हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचो और अपने कमरे में चले गये। बुजुर्ग मां घर के दरवाजे पर बैठी थी। काफी देर तक जब कमरे से कोई आहट नहीं सुनाई दी तो मां परेशान होने लगी।
विज्ञापन

बेटे के बारे में जानने के लिए वह अंदर गई तो सिंटू को फंदे से लटका देख दंग रह गई। कमरे में पंखे में बंधी रस्सी से लटका शव देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े। सूचना पर हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed