फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body found of drowned youth

डूबे युवक का शव मिला,ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
dead body found of drowned youth
नगर कस्बे में लगाया जाम। - फोटो : BASTI
डूबे युवक का शव मिला, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी हाइवे पर नगर थाने के अकसड़ा पुल के निकट कचूरे घाट के पास मंगलवार शाम को डूबे युवक का बुधवार सुबह शव बरामद किया गया। मंगलवार को काफी तलाश के बावजूद पता नहीं चला था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा बुधवार को परिवार के लोगों ने सैकड़ों लोगों के साथ मार्ग अवरुद्ध कर दिया। खड़ौवा टोल-प्लाजा के पास नारेबाजी करने लगे। इस बीच क्षेत्र के तैराकों ने बहादुरपुर के पास 20 वर्षीय संजय चौधरी का शव ढूंढ निकाला। सूचना मिलते ही लोग घाट की तरफ भागे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी संजय कुमार चौधरी 20 पुत्र राम शब्द चौधरी अपने साथियों विजय, विकास, अजय व संदीप इत्यादि के साथ कचूरे घाट पुल के पास नहाने आया हुआ था। पुल के पास लगे पत्थरों के टुकड़ों में काई लगी होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जब तक साथ नहा रहे युवक कुछ समझ पाते तब तक संजय नदी की तेज धारा में डूब गया। संजय का विवाह विगत 15 जून को हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया, किंतु कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह परिवार के लोगों के साथ क्षेत्र के लोगों ने कलवारी मार्ग जाम कर दिया। कुछ देर बाद कचूर घाट के पास शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed