फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body found of crocodile near taktakva village

टकटकवा गांव के पास घड़ियाल का शव मिला

Sat, 06 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
dead body found of crocodile near taktakva village
टकटकवा गांव के पास घड़ियाल का शव मिला
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
पशु डाक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम, करीब सात फीट लंबा है घड़ियाल
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के टकटकवा गांव के पास सुबह एक घड़ियाल का शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पशु चिकित्सालय को सौंप दिया। दुबौलिया क्षेत्र के टकटकवा गांव के निकट घड़ियाल का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। वन रक्षक विवेक पाठक ने बताया कि टकटकवा के पास घड़ियाल का शव मिला है। टीम ने पहुंचकर घड़ियाल को बाहर निकालकर पशु चिकित्साधिकारी टीम से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को दफन कर दिया गया। इस मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। घड़ियाल मिलने से सरयू नदी पार कर खेती करने जाने वाले किसान व नदी के पास जाने वाले चरवाहे काफी दहशत में हैं। ग्रामीणों की मानें तो इनकी संख्या अधिक है और यह प्राय: दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed