फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Daulatram Asthana had taken a loan and built a building for the advocates

Basti News: दौलतराम अस्थाना ने कर्ज लेकर अधिवक्ताओं के लिए बनवाया था भवन

Thu, 11 Sep 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Daulatram Asthana had taken a loan and built a building for the advocates
बाबू दौलतराम अस्थाना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक अजय सिंह व राजा एश्वर्यराज सिंह- विज्
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को बाबू दौलतराम अस्थाना स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि बाबू दौलत राम अस्थाना के अधिवक्ताओं के लिए किए गए त्याग व समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता। वह अपने आने वाली पीढि़याें के लिए रोल मॉडल हैं। कहा कि यह सोचने में ही बड़ी बात लगती है कि एक व्यक्ति कर्ज लेकर अपने अधिवक्ता साथियों के लिए कितने बड़े भवन का निर्माण करवाया। विशिष्ट अतिथि राजा ऐश्वर्या राज सिंह ने अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए समर्पित रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के हेड डॉ एसपी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिवक्ता दबे-कुचलों की लाठी और पीड़ितों की आवाज हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रकाश सिंह, महामंत्री मारुत कुमार शुक्ला, वीरेंद्र नाथ पांडेय, जंग बहादुर सिंह, परमात्मा प्रसाद चौधरी ने संबोधित किया। संचालन चिंतामणि पांडे ने किया। जिला उपभोक्ता न्यायालय के मध्यस्थ महादेव प्रसाद दुबे, जनपद बार के अध्यक्ष जवाहरलाल मिश्रा, महामंत्री रवि शंकर शुक्ला, यशोदानंद शुक्ला, राम रतन पांडे बैजनाथ गुप्ता अविनाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed