{"_id":"69b4538260afe27e270abdf9","slug":"daughter-in-law-and-her-sisters-beat-up-her-mother-in-law-fir-lodged-against-11-people-basti-news-c-207-1-bst1022-154810-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बहू ने बहनों के साथ सास को पीटा, 11 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बहू ने बहनों के साथ सास को पीटा, 11 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के बेईली गांव में चार माह पहले बहनों व मायके वालों के साथ सास की पिटाई करने की आरोपी बहू सहित 11 लोगों पर पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में सफीकुन्निशा ने लिखा है कि उनकी बहू करीब 12 साल से मायके में रह रही है। उसे लाने के लिए कई बार पंचायत हुई, मगर आने से मना करते हुए बेटे की दूसरी शादी करने की बात कही। आठ नवंबर 2025 को वह अपने मकान के बरामदे में बैठी थी। दोपहर करीब 12 बजे बहू आलिया खातून, उसकी मां सवरून्निशा, बहनें राजिया खातून, राफिया खातून, भाई मो. एहतेशाम के अलावा अफजाल अहमद, मोहम्मद असरफ निवासी मूड़ाडीहा बेग थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर व चार-पांच अज्ञात लोग दो चारपहिया वाहन से आए। आते ही उसे गाली देने लगे, मना करने पर पिटाई की।
गुहार पर उसे बचाने मो. सलीम व राशिदा खातून आईं तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। हॉकी-डंडे से मारने के कारण सलीम का पैर टूट गया। घर में घुस कर उसके आंख के ऑपरेशन के लिए रखे 15 हजार नकदी, जेवर व अन्य सामान भी गाड़ी में भर लिए चले गए। थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच एसआई स्वामीनाथ को सौंपी गई है। संवाद