फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Danger from electric poles surrounded by bushes

Basti News: झाड़ियों से घिरे बिजली के पोल से खतरा

Sun, 10 Aug 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Danger from electric poles surrounded by bushes
बनकटी। देईसाड़ उपकेंद्र के कधरूवा गांव के समीप 11 हजार वोल्ट वाला बिजली का पोल झाड़ियों से घिर गया है। दूर से पोल नजर नहीं आता है। बारिश के दौरान इन झाड़ियों में करंट उतर जाता है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कथरूआ गांव के मुख्य रास्ते का पोल पूरी तरह से झाड़ियों से पट गया है। इसी रास्ते से रोजाना ग्रामीण गुजरते हैं। बच्चों और मवेशियों का आना-जाना भी होता है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को जानकारी दी, लेकिन झाड़ियां काटी नहीं गईं। बारिश के दिनों में ये झाड़ियां और घनी हो गई हैं। बारिश के दौरान पोल से झाड़ियों में करंट दौड़ने लगता है।
विज्ञापन

गांव के आरडी शर्मा, सियाराम शर्मा आदि ने कहा कि विभाग लापरवाही किसी दिन ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने जल्द पोल के चारों ओर फैली झाड़ियों की कटान करने की मांग की है। एसडीओ शिवनारायण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वहां टीम लगाकर झाड़ियों की कटाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed