फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DA of roadways employees increased by five percent, 100 will benefit

Basti News: रोडवेज कर्मचारियों का पांच प्रतिशत बढ़ा डीए, 100 होंगे लाभांवित

Sat, 25 Apr 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
DA of roadways employees increased by five percent, 100 will benefit
बस्ती। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस निर्णय से कर्मचारियों के वेतन में 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इससे बस्ती डिपो में तैनात 100 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। आदेश से कर्मचारियों ने खुशी जताई है। बस्ती डिपो से विभिन्न मार्गों पर निगम की 109 और अनुबंधित की 33 बसों का संचालन होता है। परिवहन निगम के डिपो, वर्कशॉप के साथ ही नियमित चालक और परिचालक भी बसों के संचालन में जिम्मेदारी निभाते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा निगम के पूर्णकालिक कर्मियों को 7वें वेतनमान में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त के भुगतान की स्वीकृति 1 जनवरी 2026 से दी गई है। इसका लाभ डिपो में तैनात नियमित कर्मियों को भी मिलेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर का कहना है कि नियमित कर्मियों के महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के संबंध में परिवहन निगम के अपर मुख्य सचिव का पत्र प्राप्त हुआ है। इससे कर्मियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, अभिनय सिंह, सुशील गौड़, रोहित पटेल आदि ने सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed