फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DA and SP inspected the jail

Basti News: डीए और एसपी ने जेल का निरीक्षण किया

Thu, 01 Feb 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
DA and SP inspected the jail
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बुधवार को जेल के बैरक, अस्पताल, मेस आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली। जेल कर्मियों को हिदायत दी कि कोई भी अवांछित गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

जेल की बैरकों में जाकर अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत की। जेल मैनुअल के मुताबिक उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को विधिक सहायता की जरूरत होने पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक को सीएमओ से संपर्क कर चिकित्सा शिविर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को खेलकूद, आहार की समुचित व्यवस्था करने व जिला कारागार में नियमित रूप से योग अभ्यास कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक अपूर्वव्रत पाठक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बंदी किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु साथ में न रखे। बंदियों से मुलाकात करने वालों की सघन तलाशी ली जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed