{"_id":"66a01259bf1263bba20697df","slug":"cylinder-and-groceries-stolen-from-hotel-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120953-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होटल से सिलिंडर और किराने का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होटल से सिलिंडर और किराने का सामान चोरी
Wed, 24 Jul 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के दुबौली पड़ाव में संचालित एक होटल से तीन सिलिंडर, दो हजार नकद व किराने का सामान चोर चुरा ले गए।
दुबौली निवासी धर्मेंद्र कुमार ने असनहरा चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दुबौली पड़ाव में किराये के मकान में होटल चलाता है। सोमवार की रात 12 बजे के आसपास चोरों ने उसके दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा गैस का तीन सिलिंडर, दो हजार नकद व किराने सामान उठा ले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। कमरे के सामान बिखरे मिले। तुसायल के पास एक बाइक पर लावारिस हाल में एक सिलिंडर रखा मिला। पुलिस सिलिंडर और बाइक कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। संवाद