Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cyber crime alert

Basti News: ई-केवाईसी व ऋण लेने वाले बन रहे साइबर अपराधियों के शिकार

Sun, 30 Jul 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
cyber crime alert
बस्ती। साइबर अपराधी अब ई-केवाईसी को हथियार बनाकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। लोगों के पास अपराधी फोन करके ई-केवाईसी न कराने पर खाता बंद करने का झांसा देते हैं। उनके कहने के मुताबिक डिटेल देने पर खाते से रुपये उड़ा देते हैं। यही नहीं साइबर ठग मोबाइल पर लिंक भेजकर भी जानकारी मांगते हैं।
विज्ञापन

इस पर क्लिक कर अगर आपने जानकारी दे दी, तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। यहीं नहीं साइबर अपराधी इन दिनों ऐसे लोगों को भी निशाना बना रहे हैं, जो लोग बैंक से एजूकेशन लोन अथवा किसी अन्य प्रकार का ऋण ले रखे हों। ऐसा भी प्रकरण सामने आया है।
विज्ञापन

--------------
केस एक--
शहर के गांधी नगर निवासी राजेश ने बताया कि दो जुलाई की सुबह 10.50 बजे उनके मोबाइल पर ई-केवाईसी कराने के लिए एक काॅल आई। उनसे करीब तीन मिनट तक बातचीत की गई। इस दौरान लिंक अथवा ओटीपी भेजने की बात नहीं की गई। काॅल कटने के थोड़ी देर बाद मोबाइल पर आए मैसेज से डाक खाने के खाते से उसे रकम कटने की जानकारी हुई। दो बार में उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
केस दो-
छात्रा को बनाया ठगी का शिकार
तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहीं मालवीय रोड निवासी रेनू की बेटी ने लोन ले रखा है। उनके पास 26 जुलाई की रात में बंगलुरु से फोन आया कि उनकी बेटी ने लोन लिया है। उसकी वसूली का यह फोन है। लिंक भेज रहे हैं तत्काल दस हजार रुपये जमा करें। रेनू पहले डरीं, लेकिन यह बात जब घर में बताई तो परिवार के लोगों ने भी बात की, मगर वह जेल भेजने की धमकी देने लगा। हालांकि उन्होंने न तो कोई नंबर दिया और न रुपये, मगर तब से लेकर अब तक कई बार यह साइबर ठग लिंक भेजकर रुपये मांग रहा है।
------
केस तीन
निजी चिकित्सक डॉ. रमजान 26 जुलाई को दोपहर अपनी क्लीनिक में मरीज देख रहे थे। इसी बीच एसबीआई की केवाईसी अपडेट करने का कोई मैसेज मोबाइल में आया। उन्होंने उसको देखा। भेजे गए लिंक को देखने के लिए जैसे ही उन्होंने क्लिक किया, उसके कुछ ही सेकेंड में उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसे देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी तुरंत शिकायत एसबीआई मुख्य शाखा बैंक मैनेजर से की। बैंक अधिकारी ने खाता चेक करके बताया कि आपके साथ साइबर ठगी हो गई है।

--------------

धोखाधड़ी से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- लालच में आकर अनजान व्यक्ति से आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक अकाउंट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी साझा न करें।
- ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन की ऑफिसियल साइट पर उपलब्ध कस्टमर केयर नंबर पर ही संपर्क करें
- किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन न करें, किसी प्रकार के लिंक पर क्लिक न करें।
- कोई अनजान व्यक्ति फोन कर किसी स्कीम आदि का लालच दे, तो उसके झांसे में न आएं
- कोरोना वैक्सीन अथवा बूस्टर के लिए अनजान व्यक्ति द्वारा कॉल कर आधार कार्ड नंबर मांगने पर न दें
- फ्री रीचार्ज, कैशबैक, क्रेडिट कार्ड ऑफर के कॉल व मैसेज से बचें
- केवीसी अपडेट के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल से बचें
- ओएलएक्स के फर्जी नंबर और फर्जी कस्टमर केयर से बचें
---------------
यहां करें शिकायत
-इस तरह के फ्राॅड का शिकार अगर कोई उपभोक्ता हो जाता है, तो तुरंत केंद्र सरकार के साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर-1930 पर काॅल करें। साथ ही साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एचटीटीपीएस//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर या नजदीकी थाना-चौकी में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर पैसा सुरक्षित वापस आने की संभावना रहती है।
-सुभाष सिंह, प्रभारी, साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed