{"_id":"64516a5193d7cbb313075cb2","slug":"cwc-team-reached-to-know-the-condition-of-the-girl-basti-news-c-7-1-149710-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोरी का हाल जानने पहुंची सीडब्ल्यूसी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोरी का हाल जानने पहुंची सीडब्ल्यूसी की टीम
Wed, 03 May 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया में पीड़ित नाबालिग के घर पहुंचे सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा।
हर्रैया। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा मय टीम पीड़ित किशोरी के घर पहुंचे। पीड़ित से बातचीत कर उसे व परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को हाइवे के ओवर ब्रिज से छलांग लगाकर किशोरी ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी।
घटना में किशोरी को पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर न्याय पीठ बाल कल्याण समिति को रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता नाबालिग और उठ-बैठ पाने में सक्षम नहीं है। बाल हित को देखते न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष श्रीवास्तव उसके घर पहुंचे और बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा किया। अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि किशोरी को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में दौरा कर उसका हालचाल जाना गया। मौके पर हर्रैया थाने की निरीक्षक अनिता यादव भी मौजूद रहीं।