फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Curfew like atmosphere in Lonianpurwa, only women and children visible

Basti News: लोनियनपुरवा में कर्फ्यू जैसा माहौल, नजर आ रहे सिर्फ महिलाएं-बच्चे

Wed, 07 Aug 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Curfew like atmosphere in Lonianpurwa, only women and children visible
लोनियन पुरवा में पथराव का मामला : घरों में ताले बंद कर कई परिवार फरार
विज्ञापन

हेलमेट लगाकर पुलिस कर रही गश्त
अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस को करनी पड़ रही मशक्कत
रविवार को पथराव में घायल हुए थे एसओ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/दुबौलिया। क्षेत्र के बंजरिया सूबी, कटरिया ग्राम पंचायत के लोनियन पुरवा में रविवार की रात हुए बवाल के तीसरे दिन मंगलवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। ऐसा लग रहा था मानो कर्फ्यू लगा हो। पुरवे के कई घरों में ताले लटक रहे हैं। कुछ घरों में सिर्फ छोटी बच्चियां तो कुछ में महिलाएं नजर आईं। पथराव के डर से पुलिस हेलमेट पहनकर गांव में गश्त कर रही है। पुलिस की टीमें नामजद लोगों की तलाश में दबिश दे रही हैं। अब तक सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आठ बाइक और बोलेरो थाने लाकर सीज कर दी गई है। 40 अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।
आसपास के लोग कुरेदने पर भी घटना और विवाद के बारे में कुछ भी बताने से कतराते रहे। दोनों पक्षों की कुछ महिलाओं से बात करने पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं। अलबत्ता लोनियन पुरवा से दूर के घरों के लोग दबी जुबान कहते हैं कि दोनों पक्ष के लोगों का मन काफी बढ़ गया है। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में दोनों पक्ष ऐसा विवाद न करें, जिससे गांव का माहौल खराब हो। पशु पालन और खेती कर जीवन यापन करने वाले इस गांव के कुछ लोग शहरों में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। मगर, कुछ अराजक तत्व अक्सर कोई न कोई बखेड़ा खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे लोनियन पुरवा में संजय चौहान एवं राहुल राजभर के घर वालों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने लगी। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर डायल 112 के सिपाही पहुंचे तो काफी उग्र दिख रहे राहुल राजभर ने उन पर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास किया। सिपाहियों ने इसकी सूचना थाने पर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष चंद्र कांत पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। बातचीत करने का प्रयास कर ही रहे थे, तभी दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे एसओ के अलावा सिपाही अखिलेश यादव, मनोज यादव घायल हो गए। करीब 20 मिनट तक जमकर पत्थरबाजी हुई। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। एसओ चंद्रकांत पांडेय की तहरीर पर 22 नामजद व 40 अज्ञात ग्रामीणों पर जानलेवा हमला, क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एसओ ने बताया कि फरार आरोपियों की खोजबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दरवाजे से मेहमान उठा ले जाने के बाद भड़का विवाद
दुबौलिया ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य गीता देवी के पति अरविंद राजभर के घर के पास राजभर परिवार में रविवार को रिश्तेदार आए हुए थे। उसके यहां मछली की दावत रखी गई थी। बगल के कटरिया गांव के प्रधान का भाई धर्मेंद्र सिंह भी दावत में बुलाया गया था। आरोप है कि नशे में धर्मेंद्र सिंह राजभर पक्ष की तरफ से सामने के संजय चौहान को गाली और धमकी देने लगे। कुछ देर बर्दाश्त करने के बाद संजय चौहान और उसके परिवार के लोग धर्मेंद्र सिंह को राजभर के घर से उठा ले गए। अपने घर ले जाकर चैनल बंद कर पिटाई करने लगे। इसकी जानकारी राजभर बिरादरी को हुई तो दरवाजे से मेहमान को उठा ले जाने को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी होने लगी। नामजद आरोपियों में जिला पंचायत सदस्य के पति अरविंद राजभर भी शामिल हैं।

...
रील्स बनाने का विवाद भी शामिल
- कोचिंग जा रही छात्राओं का कथित तौर पर रील्स बनाने की बात भी उसी दिन सामने आई थी। रविवार की दोपहर में ही उसे लेकर महिलाओं में आरोप-प्रत्यारोप हुआ था। मगर, वह बात फिलहाल शांत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक उस रील्स या वीडियो के बारे में किसी ने न तो शिकायत की है और न ही ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed