{"_id":"64c55bd0e55246e8dc0300a4","slug":"cultural-activity-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2033-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लब्बैक या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिया सुपुर्दे खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लब्बैक या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिया सुपुर्दे खाक
Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार को ताजिया, अलम व जुलजुनाह का जुलूस निकाला गया। लब्बैक या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिया सदर अस्पताल स्थित कर्बला पहुंची, जहां उसे सुपुर्दे-खाक (दफन) किया गया।
इमामबाड़ा खुर्शेद मंजिल से जुलूस शुरू हुआ। इमामबाड़ा शाबान मंजिल में जोहर की नमाज अदा कर दोबारा यहां से जुलूस शुरू हुआ। स्टेट बैंक के पीछे कुछ देर रुकने के बाद जुलूस कर्बला की ओर रवाना हुआ। सोगवारों ने जंजीर व छुरियों का मातम कर अपने गम का इजहार किया। अरब के शासक यजीद इब्ने माविया ने यह हुक्म दिया था कि हुसैन उसकी बैयत कर लें, नहीं तो उन्हें कत्ल करा दिया जाएगा। यजीद एक चरित्रहीन शासक था, वह चाहता था कि हुसैन उसकी बैयत कर लें, जिससे उसके बुरे काम पर शरीयत की मुहर लग जाए।
मौलाना मोहम्मद हैदर खां ने कहा कि अरब के शासक माविया ने अपने शासनकाल में जुमे की नमाज बुधवार को पढ़ाई। इमाम अली व इमाम हसन के खिलाफ बगावत की। सहाबी हजरत अम्मार व सैकड़ों सहाबा को कत्ल कराया। उसके बेटे यजीद ने अपने तीन साल के कार्यकाल में पहले साल कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन को शहीद कराया। दूसरे साल काबा पर हमला कराकर उसका अपमान किया तथा तीसरे साल नबी के शहर मदीने पर हमला करा दिया। मदीने में यजीदी फौज ने लूट-पाट व दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज यजीद नहीं है, लेकिन मुसलमानों के भेष में नफरत के सौदागर व आतंकवादी सोच रखने वाले काफी लोग मौजूद हैं। समय-समय पर यह लोग जहां एक ओर समाज को जख्म देते रहते हैं, वहीं इस्लाम का नाम भी बदनाम करते रहते हैं। हम हर साल मोहर्रम में इमाम की याद मनाकर दुनिया को यह बताने का प्रयास करते हैं, कि सही इस्लाम नबी व उनके घर वालों का है, न की यजीद और माविया वाला।
मौलाना अली हसन, हाजी असलम रिजवी, हाजी अनवार काजमी, नजमुल हसन, साजिद, फरहत हुसैन, शमसुल हसन काजमी, जीशान रिजवी, जैन, अन्नू, शबीब हैदर, शम्स आबिद, आले हसन, जर्रार हुसैन, शावर, सोनू, सुहेल बस्तवी, मोहम्मद रफीक, कम्मू, जमील अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
-- -
पुरानी बस्ती व गांधी नगर में निकाली गई ताजिया
पुरानी बस्ती व गांधी नगर में मोहर्रम कमेटी की जानिब से ताजिया का जुलूस निकाला गया। इसमें अखाड़ा व मोहर्रमी बाजा शामिल रहा। कमेटी के सचिव शोएब आजम ने बताया कि जुलूस सराय गल्ला मंडी से शुरू हुआ। जुलूस दरिया खां व मरहूम हमीद पेंटर के चौक से होते हुए कर्बला में देर रात को समाप्त हुआ।-- -- -- -- -
मातमी जुलूस के साथ ताजिया दफनाई
सिकंदरपुर। क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्बला में 275 ताजिया दफन की गईं। हालांकि सिकंदरपुर तथा हैदराबाद के ताजियादारों में पहले दफन करने को लेकर विवाद रहा, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर निपटाया।
विज्ञापन
इमामबाड़ा खुर्शेद मंजिल से जुलूस शुरू हुआ। इमामबाड़ा शाबान मंजिल में जोहर की नमाज अदा कर दोबारा यहां से जुलूस शुरू हुआ। स्टेट बैंक के पीछे कुछ देर रुकने के बाद जुलूस कर्बला की ओर रवाना हुआ। सोगवारों ने जंजीर व छुरियों का मातम कर अपने गम का इजहार किया। अरब के शासक यजीद इब्ने माविया ने यह हुक्म दिया था कि हुसैन उसकी बैयत कर लें, नहीं तो उन्हें कत्ल करा दिया जाएगा। यजीद एक चरित्रहीन शासक था, वह चाहता था कि हुसैन उसकी बैयत कर लें, जिससे उसके बुरे काम पर शरीयत की मुहर लग जाए।
विज्ञापन
मौलाना मोहम्मद हैदर खां ने कहा कि अरब के शासक माविया ने अपने शासनकाल में जुमे की नमाज बुधवार को पढ़ाई। इमाम अली व इमाम हसन के खिलाफ बगावत की। सहाबी हजरत अम्मार व सैकड़ों सहाबा को कत्ल कराया। उसके बेटे यजीद ने अपने तीन साल के कार्यकाल में पहले साल कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन को शहीद कराया। दूसरे साल काबा पर हमला कराकर उसका अपमान किया तथा तीसरे साल नबी के शहर मदीने पर हमला करा दिया। मदीने में यजीदी फौज ने लूट-पाट व दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज यजीद नहीं है, लेकिन मुसलमानों के भेष में नफरत के सौदागर व आतंकवादी सोच रखने वाले काफी लोग मौजूद हैं। समय-समय पर यह लोग जहां एक ओर समाज को जख्म देते रहते हैं, वहीं इस्लाम का नाम भी बदनाम करते रहते हैं। हम हर साल मोहर्रम में इमाम की याद मनाकर दुनिया को यह बताने का प्रयास करते हैं, कि सही इस्लाम नबी व उनके घर वालों का है, न की यजीद और माविया वाला।
मौलाना अली हसन, हाजी असलम रिजवी, हाजी अनवार काजमी, नजमुल हसन, साजिद, फरहत हुसैन, शमसुल हसन काजमी, जीशान रिजवी, जैन, अन्नू, शबीब हैदर, शम्स आबिद, आले हसन, जर्रार हुसैन, शावर, सोनू, सुहेल बस्तवी, मोहम्मद रफीक, कम्मू, जमील अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
पुरानी बस्ती व गांधी नगर में निकाली गई ताजिया
पुरानी बस्ती व गांधी नगर में मोहर्रम कमेटी की जानिब से ताजिया का जुलूस निकाला गया। इसमें अखाड़ा व मोहर्रमी बाजा शामिल रहा। कमेटी के सचिव शोएब आजम ने बताया कि जुलूस सराय गल्ला मंडी से शुरू हुआ। जुलूस दरिया खां व मरहूम हमीद पेंटर के चौक से होते हुए कर्बला में देर रात को समाप्त हुआ।