{"_id":"64c8039f8efe9b60f1029b44","slug":"cultural-activity-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2102-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: साथ रहने की जिद पर झुके परिजन, पुलिस ने कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: साथ रहने की जिद पर झुके परिजन, पुलिस ने कराई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रेमी युगल दो दिन पूर्व घर से भाग गए थे। छावनी पुलिस उनको पकड़कर थाना ले आई थी। एक दूसरे के साथ रहने की जिद को देख परिजनों ने दोनों की शादी थाना के पास बने मंदिर में करा दी।
थाना क्षेत्र के खेसुवा निवासी राधेश्याम राजभर ने छावनी थाने पर लड़की भगाए जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद छावनी पुलिस ने पूरे गंगाराम उर्फ पूरे सिंह निवासी शिवा को भगाकर ले गई लड़की के साथ पकड़ लिया। छावनी थाने में प्रेमी युगल समझाने पर भी एक दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं थे। ऐसे में परिजन उनकी जिद के आगे हार गए। परिजनों ने घंटों पंचायत के बाद दोनों की शादी करने का फैसला किया।
इसके बाद थाना के पास मंदिन में प्रेमी युगल ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई और एक दूसरे के हो गए। अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बनी रही। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता ने लड़की के बारे में सूचना दी थी। लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं।