फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activiti programme

Basti News: कवियों ने रचनाओं की फुहार से उ़ड़ाए होली के रंग, सूफी गीतों से रंगारंग हुई शाम

Sun, 05 Mar 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
cultural activiti programme
बस्ती महोत्सव में कविता प्रस्तुत करते कवि।
बस्ती। बस्ती महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दिन में स्कूली बच्चों ने गीत नृत्य व संगीत से धमाल मचाया। दोपहर बाद कवियों ने मंच पर कब्जा कर रचनाओं की फुहार से होली का रंग उड़ाया। दोपहर बाद शुरू हुआ गीत-संगीत का माहौल देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

देर शाम सूफी नाइट में कलाकारों ने गीतों की धुन पर मनमोहन नृत्य कर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। ‘छाप तिलक सब छीनी रे, तोसे नैना मिलाईके’ गीत पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद ‘भर दे झोली मेरी या मोहम्मद’ गीत हो या ‘अली-अली’ गीत की धुन पर महिला-पुरूष कलाकारों की प्रस्तुति ने आकर्षित किया। सूफी नृत्य कलाकारों ने राजस्थानी झूमर गीत सुनाकर पांडाल के माहौल को बदल दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सूफी कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सूफी के बाद रामायण वैले कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। ‘वैदेही के राम’ शीर्षक कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर राम के विभिन्न स्वरूपों का दर्शकों को दर्शन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
‘घर मोरे परदेशिया’ की धुन पर जमकर थिरके प्रतिभागी
- स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाग की छात्रा सॉक्षी पाण्डेय, अंशिका सिंह, मान्या तिवारी, अंशिका मिश्रा, आचल पाण्डेय ने भारत नाट्यम की प्रस्तुति दी। केन्द्रीय विद्यालय की पूर्वी गुप्ता, पीहू गुप्ता, आदिल अख्तर, श्रेयश मिश्र ने भजन प्रस्तुत किया। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र श्वेतांशू मिश्र ने एकल गायन से सभी का मनमोह लिया। पंडित ज्वाला प्रसाद सेवा संस्थान की छात्रा मुस्कान मद्देशिया, सोनिया निषाद, राशिका सागर, ज्योति श्रीवास्तव, याशिका कुमारी ने ‘घर मोरे परदेसिया’ गीत पर तो दीनबन्धु महाविद्यालय के छात्र दानिश, शुभम, जीतेन्द्र, नवसाद, दीपक की टीम ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। जेडीए एकेडमी की छात्रा आस्था एवं अथर्व ने नृत्य प्रस्तुत किया। पंखुडी मिश्रा के कत्थक नृत्य ने सभी को प्रभावित किया। इण्डियन पब्लिक स्कूल के छात्र शिंधुजा, आल्या, निधि, उन्नति ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
---
‘यूपी में सब बा’ गीत पर दी प्रस्तुति
यूपी में सब बा’ गीत पर प्राइमरी विद्यालय गांधीनगर के छात्र अम्मार तथा उजैद ने नृत्य प्रस्तुत किया। जीपीएस स्कूल की शिवानी तथा वैष्णवी गुप्ता ने ‘पिया गयो री’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्वामी दयानन्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रेनूका, निधि, हुमैरा, आंशी, सोनी ने ‘सड़क सुरक्षा’ पर प्रस्तुति दी। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा सांक्षी, अनन्या, शिप्रा, अक्षरा, अंकिता, आंचल, साक्षी चौधरी, काजल ने मिक्स लोकगीत प्रस्तुत किया।
---
कवियों की रचनाओं में उड़ा फागुन का गुलाल
कवि सम्मेलन में विनोद कुमार उपाध्याय हर्षित, दीपक सिंह प्रेमी, जगदंबा प्रसाद भावुक, सागर गोरखपुरी, अजीत श्रीवास्तव राज, शिवा त्रिपाठी, डा. वीके वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, सतीश आर्य, लोकेश त्रिपाठी, पंकज सोनी, राजेश मिश्रा, अजय श्रीवास्तव अश्क तथा विवेकानंद मिश्र ने काव्य पाठ किया। डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ.राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र ने कवियों को अंगवस्त्र पहना कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और डीएम ने आभार जताया।

---
संस्कार भारती ने प्रस्तुत किया भजन
संस्कार भारती बस्ती इकाई की टीम ने ‘किसने बजाई सखी बांसुरिया’ भजन सहित अन्य गीतों को सुनाकर दर्शकों को मनमोह लिया।
---
आज मालिनी अवस्थी के लोकगायन की रहेगी धूम
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बस्ती महोत्सव में पांच मार्च को शाम चार बजे से सत्यान्शु सिंह की टीम भजन संध्या प्रस्तुत करेगी। शाम पांच बजे से लोकगायन व कविता पाठ, छह बजे से गंगा अवतरण की रूद्रकला एकेडमी के तरफ से प्रस्तुति दी जाएगी। रात 7.30 बजे से राजन श्रीवास्तव की कामेडी नाइट व 8.30 बजे से मालिनी अवस्थी का लोकगायन प्रस्तुत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed