फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activiti organized

Basti News: माटी कला से जुड़े तीन शिल्पकार सम्मानित हुए

Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
cultural activiti organized
माटीकला बोर्ड के सदस्य हरीलाल प्रजापति ने कुम्हारों को किया सम्मानित। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। माटीकला से जुड़े शिल्पकारों के उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इसमें जिले के हस्त शिल्पकार सतीश चंद्र को पहला पुरस्कार, सिद्धार्थनगर के अवधेश कुमार को दूसरा जबकि संतकबीरनगर के राजेंद्र कुमार को तीसरा पुरस्कार मिला है।
उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य हरीलाल प्रजापति ने शिल्पकारों को जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय परिसर में चेक व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। हरीलाल ने कहा कि सरकार प्रजापति समाज में माटीकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोर्ड का गठन किया है। अपनी बेहतरीन कला को प्रयोग कर मिट्टी की मूर्तिया, बर्तन सहित विभिन्न आकर्षक कृति बनाकर शिल्पकार अपनी आर्थिक आय के साथ-साथ नाम और यश भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीडीओ अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की ओर से कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिल्पियों का चयन कर पुरस्कृत किए जाने से प्रजापति समाज में माटीकला में काफी जागरूकता बढ़ी है। लोग हस्तकला का प्रयोग कर स्वरोजगार के प्रति उन्नमुख हैं। जिले के प्रतिष्ठित शिल्पकार एवं कला शिक्षक आलोक शुक्ल ने कहा कि कला को विज्ञान से जोड़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माटीकला से जुड़े सभी लोगों का आह्वान किया कि कला में परंपरागत प्रगति के साथ नवीनता का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम में कुम्हारी शिल्पकला समिति को सामूहिक रूप से दीया मेकिंग मशीन दिया गया। संचालन ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह ने किया।

इस मौके पर उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, सिद्धार्थनगर के ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त, संतकबीर नगर के ध्यानचंद, महेंद्र यादव, जितेंद्र बहादुर सिंह, राकेश कुमार, रीता, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed