{"_id":"69e2896b9a440fbabc09c715","slug":"crushing-season-of-babhanan-sugar-mill-ends-basti-news-c-207-1-bst1006-157021-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र अवसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान चीनी मिल का पेराई सत्र अवसान
Sat, 18 Apr 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
बभनान। चीनी मिल बभनान का मौजूदा पेराई सत्र बृहस्पतिवार रात 10 :30 बजे अवसान हो गया। चीनी मिल मौजूदा पेराई सत्र में एक करोड़ 27 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष एक करोड़ 26 लाख 54 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की गई है। 12 अप्रैल से ही गेट पर मुक्त खरीद हो रही थी। चीनी मिल का दावा है कि क्षेत्र में पेराई के लिए गन्ना अब नही रह गया है।
बभनान चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया क्षेत्र में अब पेराई के लिए किसी किसान का गन्ना नहीं बचा है। कुल एक करोड़ 27 लाख क्विंटल गन्ने की मौजूदा पेराई सत्र में पेराई का लक्ष्य चीनी मिल की ओर से निर्धारित किया गया था। चीनी मिल का मौजूदा पेराई सत्र 17 नवंबर से शुरू हुआ था। जो 150 दिन तक चला। इस दौरान किसानों का सात अप्रैल तक क्रय किए गए गन्ना मूल्य का कुल भुगतान 47,344.05 लाख रुपये किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। भुगतान के मामले में पूर्वांचल में संचालित चीनी मिलों में भुगतान बभनान चीनी मिल अग्रणी है।