फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cross cuntri ras

Basti News: सभी आयु वर्ग के लोग क्रॉस कंट्री दौड़ में ले सकेंगे हिस्सा

Sun, 13 Aug 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
cross cuntri ras
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के दिन खेल विभाग क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन करेगा। इसकी तैयारियों चल रही हैं। दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए पांच किमी मार्ग को चिन्हित किया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि दौड़ सुबह 5.30 बजे से सभी वर्ग के ओपन महिला व पुरुषों के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कला, सांस्कृतिक व पारंपरिक आयोजनों के अलावा प्रशासन मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इस दिन क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन करेगा। इस दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। आरएसओ ने बताया कि दौड़ का शुभारंभ शास्त्री चौक से होगा। धावक कंपनी बाग चौराहे से फव्वारा चौराहा होते हुए रौता पहुंचेगे। यहां से पुन: वापस इसकी रास्ते से होते हुए कंपनी बाग से तहसील रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम में पहुंचकर दौड़ समाप्त होगी। इसमें अव्वल आने वाले धावकों को प्रशासन पुरस्कृत करेगा। प्रतियोगिता के लिए धावकों का स्टेडियम में पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed