फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Criminal arrested for extorting money from passengers by brandishing a knife.

Basti News: यात्रियों को चाकू दिखाकर रुपये वसूलने वाला बदमाश गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Criminal arrested for extorting money from passengers by brandishing a knife.
पुरानी बस्ती। रेलवे यात्रियों को चाकू दिखाकर धमकाने और रुपये वसूलने के आरोप में जीआरपी ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ बस्ती जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी बांकेलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9:32 बजे जीआरपी टीम खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद पप्पू निवासी दुर्गजोत नंदौर, बंगरा टोला, संतकबीरनगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके झोले से एक चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाकू दिखाकर यात्रियों को धमकाता था और उनसे रुपये लेकर छोड़ देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी खलीलाबाद चौकी प्रभारी सरोज प्रसाद, कांस्टेबल संदीप कुमार और मेराज अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed