फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young man shooted, injured

कुर्सी के विवाद में युवक को गोली मारी

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
young man shooted, injured
वारदात के बाद पुलिस को जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
परशुरामपुर(बस्ती)। पौराणिक मखौड़ा धाम में चल रहे यज्ञ के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद अचानक खूनी रंग ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद तैश में आकर एक ने दूसरे को तमंचे से गोली मार दी। जांघ में गोली लगते ही 20 वर्षीय अखिलेश जमीन गिरकर छटपटाने लगा। गोली चलते ही रामलीला बंद हो गई और लोग इधर-उधर सरक लिए। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल फैजाबाद पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


शनिवार रात मखौड़ा धाम में रामलीला का मंचन हो रहा था। क्षेत्र के अलावा दूर दराज से ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। जिसमें रामपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अखिलेश पांडेय पुत्र रंगी पांडेय से मखौड़ा के ही अमन पाठक पुत्र सत्यप्रकाश पाठक से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।( उनमें से एक तीन-चार कुर्सी जोड़कर पैर फैलाए बैठा था। जबकि दूसरा जमीन पर था)। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच एक ने दूसरे को पुलिया पर आने को ललकारा। जैसे ही अखिलेश पुलिया पर पहुंचा, रवि ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


इस मामले में घायल की तरफ से सुशील पांडेय की तहीर पर मखौड़ा निवासी रवि पाठक और दुफेड़ी निवासी बेचू वर्मा के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास आदि का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed