फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young-man-hanged in his house

फंदा लगाकर युवक ने खुदकुशी की

Sat, 04 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
young-man-hanged in his house
बाघानारा गांव में जांच करने पहुंचे सीओ हर्रैया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
छावनी(बस्ती)। थाना क्षेत्र के बाघानारा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश उसके छप्पर के घर की बड़ेर से लटकी मिली। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। युवक अपने घर में अकेला रहता था।


गंगासागर निषाद पुत्र हरफूले छप्पर के घर में अकेले रहते थे। पत्नी और बच्चे का पहले ही निधन हो चुका था। बृहस्पतिवार देरशाम तक गांव में टहलते दिखाई पड़े थे। शुक्रवार सुबह जब देर तक घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोस के लोगों को चिंता होने लगी। लोगों ने घर में देखा तो गंगासागर को बड़ेर से लटका देख उनके पांव तले की जमीन खिसक गई। थोड़ी ही देर में इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई। गांव वालों ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ हर्रैया कृष्णमुरारी ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed