{"_id":"57bb39474f1c1b8e63d4febd","slug":"young-man-beaten-then-put-a-poisonous-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटा, फिर लगा दिया जहरीला इंजेक्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटा, फिर लगा दिया जहरीला इंजेक्शन
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के मोहनाखोर गांव के तीन लड़कों ने एक युवक को खेत में दबोच लिया। पहले तो तीनों ने उसे खूब पीटा। अधमरा होने पर उसके हाथ में जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन का असर होते ही युवक की हालत बिगड़ने लगी। तो परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित युवक की मां सुभावती देवी पत्नी रूदल चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सूरज, गुलशन और सोनू के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी के अनुसार संदीप और गांव के ही रहने वाले गुलशन के बीच किसी बात को लेकर रंजिश थी। गुलशन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। सोमवार को संदीप सुबह शौच के लिए जा रहा था, तभी युवकों ने संदीप को पकड़ लिया। गुलशन और संदीप के परिवार में जमीनी विवाद बताया जा रहा है। थाने पर शिकायत पहुंची तो दोनों में सुलह करा दिया। अगले दिन जब संदीप खेत की ओर गया तो घात लगाकर बैठे गुलशन और उसके दो दोस्तों ने दबोच लिया।