{"_id":"585d68204f1c1bf248e3b9d6","slug":"women-died-after-delivering-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत, लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसूता की मौत, लगाया लापरवाही का आरोप
बस्ती/ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
मृतक कुमुदलता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। निजी नर्सिंगहोम में सामान्य प्रसव के बाद घर पहुंची महिला की तबीयत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार देर रात परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने ठीक से दवा नहीं की उल्टे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार भोर में मौत हो गई।
घटना क्रम के मुताबिक बड़ेवन के बुद्धपुरा के राजीव गौतम की पत्नी कुमुद लता ने एक निजी नर्सिंग होम में बेटे को जन्म दिया। परिवार के लोग घर ले गए। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। तेज दर्द होने से लोग जिला अस्पताल ले आए। प्रसूता के भाई मुकेश ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल के डॉक्टर यदि लापरवाही नहीं करते तो बहन की जान नहीं जाती।
मुकेश का कहना है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने अधिक रक्तस्राव होने गंभीर होने की बात कही। परिवार के लोग खुद खून देने को तैयार हुए लेकिन वहां भी लापरवाही हुई जिसके चलते दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर रामजी सोनी ने बताया कि महिला को झटके आ रहे थे। पहले से ही हालत खराब थी। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। मरीज के ट्रीटमेंट में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई। तीमारदार झूठा आरोप लगा रहा है।