फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   wall break down labour and contracto died

शटरिंग के दौरान दीवार ढही, ठेकेदार, मजदूर की मौत

Sun, 17 Mar 2019 12:00 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
wall break down labour and contracto died
मजदूर रमेश फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
हर्रैया। खम्हरिया गंगाराम गांव में निर्माणाधीन मकान के एक हिस्से की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। शटरिंग का कार्य कर रहा मजदूर और ठेकदार मलबे के नीचे दब गए। लोगों की चीख-गुहार पर आसपास के लोग दौड़े। मलबे से दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां मजदूर ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल शटरिंग ठेकेदार की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

हर्रैया थाने से सटे खम्हरिया गांगाराम गांव निवासी राम सागर शर्मा बढ़ई का कार्य करते हैं। उनके नए बन रहे पक्के मकान में छत लगाने के लिए शनिवार को शटरिंग का कार्य चल रहा था। पैकोलिया थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव निवासी ठेकेदार चंदन सिंह और अशोक कुुमार शुक्ला आसपास के मजदूरों के साथ कार्य करा रहे थे। दोपहर करीब 11 बजे कार्य करने वाले मजदूरों के साथ ठेकेदार अशोक नीचे खड़े होकर कुछ निर्देश दे रहे थे। तभी मकान के एक हिस्से में जंगले पर छज्जे के लिए बनाए सांचे में लगा तक्का हटाते ही दीवार का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इससे ऊपर कार्य कर रहे मजदूर रमेश प्रजापति (42) पुत्र सीताराम निवासी भैरवपुुर और छज्जे के नीचे खड़े ठेकेदार अशोक शुक्ल (55) निवासी सोनबरसा थाना छावनी मलबे में दब गए। चीख-पुकार पर आसपास के कई लोग पहुंच गए। दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हालत गंभीर देखकर उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया। जहां इलाज शुरू होते ही मजदूर रमेश प्रजापति ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार की हालत बिगड़ती देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही ठेकेदार ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित के परिजन बदहवास होकर थाने पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। मृतकों के गांवों में लेखपाल को भेजकर जानकारी एकत्रित की जा रही है। नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed