फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two groups clash for two feet passage

दो फीट गली पर कब्जे के लिए भिड़े दोनों पक्ष

Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
basti
basti Updated Sun, 15 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
two groups clash for two feet passage
गायघट कस्बे में मार्च करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
गायघाट (बस्ती)। कस्बे में हुए विवाद की वजह दो फीट गली है। जिस पर भाजपा नेता के बड़े भाई और उनके पड़ोसी दोनों ही कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों पक्ष कई बार एक-दूसरे के सामने आ चुके थे। 
विज्ञापन

भाजपा नेता विष्णुदत्त शुक्ल की गायघाट पश्चिम चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। दूसरे पक्ष के नेमचन्द का कपड़े का कारोबार है। विष्णुदत्त शुक्ल के बड़े भाई ब्रह्मदत्त शुक्ल ने कुछ वर्ष पहले नेमचन्द के मकान से सटे मक्खन सेठ की जमीन बैनामा कराई और उस पर मकान बनाया। नेमचंद और शुक्ल के मकान के बीच दो फीट की गली से सार्वजनिक नाली गई है। एक पक्ष काफी दिनों से नाली अपने में मिलाना चाह रहा है जबकि दूसरा पक्ष इसका कड़ा विरोध कर रहा है। इस प्रकरण की जानकारी होते ही कलवारी पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार सुबह थाने पर बुलाया था। एक पक्ष सुबह थाने पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने दरवाजा लगाना शुरू कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। इस दौरान कुछ लोगों ने असलहे भी लहराए। बवाल की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और लोगों को शांत करने की कोशिश करने लगी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें यूपी-100 की गाड़ी के शीशे आदि टूट गए और वहीं खड़ी एक स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की गई जो दूसरे पक्ष की बताई जा रही है।
विज्ञापन

बवाल ज्यादा बढ़ने की जानकारी मिलने पर एडीएम भगवान शरण, एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह और सीओ कलवारी अरविंद वर्मा अपने साथ नगर और लालगंज थाने की फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने कस्बे में तनावपूर्ण हालात देख पैदल मार्च किया। इस दौरान लोग सहमे नजर आए। कस्बे में दो सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है। एक पक्ष की तरफ से नेमचन्द ने तहरीर दी है। इसमें विपक्षी विष्णु दत्त शुक्ल, ब्रह्मदत्त शुक्ल और उनके पुत्र राघवेंद्र प्रताप शुक्ल सहित अज्ञात 12 लोगों पर नेमचन्द, उनकी पत्नी कुसुम और बच्चों पर असलहा तानने का आरोप लगाया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के ब्रह्मदत्त शुक्ल ने तहरीर में नेमचन्द, फूलचन्द, रामू, राजेंद्र प्रसाद उर्फ लाला प्रधान, सुरेश, अयोध्या, जवाहर, मुन्ना आदि पर जानलेवा हमला, अवैध कब्जा करने, तोड़फोड़ का आरोप लगाया। पुलिस अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed