फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman found with Rs 2.74 lakh in Indian Rupees in Nepal

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में महिला के पास मिले 2.74 लाख भारतीय रुपये

Fri, 25 Sep 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman found with Rs 2.74 lakh in Indian Rupees in Nepal
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले में नेपाल से भारत जा रही 45 वर्षीय महिला के पास से नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने 2 लाख 74 हजार 580 भारतीय रुपये बरामद किए। एपीएफ ने महिला को पूछताछ के लिए कैलाली जिला पुलिस कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

कैलाली जिला एपीएफ 34 गण वाहिनी के डीएसपी सुदन भारती के अनुसार सीमा सुरक्षा बल गुल्म गुलरिया की गश्ती टोली ने शक होने पर भारत की ओर जा रही महिला को रोककर तलाशी ली। उसके पास से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा मिली। चौकी लाने पर रुपये गिने गए तो 2 लाख 74 हजार 580 भारतीय रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने अपना पता भजनी नगरपालिका वार्ड पांच बताया। नेपाल में 25 हजार रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा मिलने पर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए कैलाली जिला मुख्यालय धनगढ़ी भेजा गया है। बताया गया कि नेपाल में 500-500 रुपये के नोटों में 25 हजार रुपये तक की भारतीय मुद्रा ले जाने और लाने की छूट है। इससे अधिक भारतीय मुद्रा मिलने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed