फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The real strength of the Samajwadi Party is the PDA: State President

समाजवादी पार्टी की असली ताकत पीडीए : प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 25 Sep 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The real strength of the Samajwadi Party is the PDA: State President
महेवागंज/फूलबेहड़। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बृहस्पतिवार को गांव सांडा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने पीडीए को समाजवादी पार्टी की असली ताकत बताया और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की बागडोर जनता खुद संभालेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरी और 15 लाख रुपये खातों में भेजने का वादा किया था, जो जुमला निकला। कार्यक्रम को सांसद उत्कर्ष वर्मा, जिलाध्यक्ष रामपाल यादव और पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने भी संबोधित किया। विधायक बहेड़ी अताउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और पूर्व विधायक श्रीनगर रामसरन भी वक्ताओं में शामिल थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता त्रिलोक सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोला विनय तिवारी, पूर्व मंत्री आरए उस्मानी और पूर्व विधायक धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed