फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against three people, including the wife, for abetment of suicide after three months.

Budaun News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत तीन पर तीन माह बाद रिपोर्ट

Fri, 25 Sep 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three people, including the wife, for abetment of suicide after three months.
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के नया गांव के पास जंगल में चार जून को युवक के पेड़ से लटककर सुसाइड करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सहसवान पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक राजेश के पिता सुम्मेरी की ओर से पुलिस ने तीन माह बाद यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट में मृतक की पत्नी सीमा, उसके पिता जगदीश और मां कमलेश को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी सुम्मेरी ने तहरीर में बताया कि उनके बेटे राजेश की ससुराल सहसवान क्षेत्र के नया गांव में थी। शादी के बाद करीब एक वर्ष से राजेश और उसकी पत्नी सीमा के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी ससुराल में रहने के बजाय मायके जाना चाहती थी। सितंबर 2025 में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने समझौता कराया था।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, घटना से करीब एक माह पहले सीमा बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। राजेश ने उसे वापस बुलाने के कई प्रयास किए, लेकिन वह नहीं आई। तीन जून को राजेश अपने ममेरे भाई बंटी की बाइक लेकर पत्नी को बुलाने नया गांव गया था। अगले दिन चार जून को ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित किया। उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया गया। इसके बाद राजेश ने नया गांव के पास जंगल में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला था और बाइक पास में खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के मामले में मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच जरूरी है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed