फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   56 arrests in a single day: 48 warrant-holders and eight wanted individuals nabbed.

Ghazipur News: एक दिन में 56 गिरफ्तारियां, 48 वारंटी और आठ वांछित दबोचे

Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
56 arrests in a single day: 48 warrant-holders and eight wanted individuals nabbed.
गाजीपुर। अपराधियों और लंबित मामलों में पुलिस की पकड़ मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को जिलेभर में चला गए विशेष धरपकड़ अभियान में पुलिस ने एक दिन में 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 48 वारंटी और आठ वांछित अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू का अनुपालन कराने के साथ ही वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अभियान में 20 थानों की पुलिस ने कार्रवाई की। सबसे अधिक बिरनो पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गहमर में पांच, सुहवल और रेवतीपुर में चार-चार, सैदपुर में चार तथा जमानिया में तीन वांछित और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रामपुर मांझा में दो, भुड़कुड़ा में एक, नंदगंज में तीन, करीमुद्दीनपुर में एक, भांवरकोल में एक, दिलदारनगर में एक, नगसर में दो, सादात में तीन, मरदह में एक, नोनहरा में तीन वारंटी पकड़े गए। दुल्लहपुर में एक, मुहम्मदाबाद में एक, बहरियाबाद में दो और कासिमाबाद में एक वांछित आरोपी गिरफ्तार हुआ। कासिमाबाद में दो वारंटियों को भी पकड़ा गया। एसपी के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed