{"_id":"7ee2922902d2e416b0dc56075cf30584","slug":"tractor-trolly-turndown-student-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रेवटिया गांव निवासी 14 वर्षीय होनहार
विज्ञापन
छात्र की रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौत हो गई। वह ट्रैक्टर चला
रहा था। जबकि दूसरा साथी बच गया।
पुलिस के मुताबिक, गांव के राम अवतार यादव का पुत्र अजीत उर्फ सुजीत यादव सुबह गन्ना क्रय केंद्र उंजी मुस्तहकम से गन्ना तौल करा कर वापस लौट रहा था। वापस लौटते समय ट्रैक्टर गांव के पश्चिम बीडी बंधे को पार करते समय असंतुलित होकर पलट गया। अजीत ट्रैक्टर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं साथी ट्रैक्टर के पलटते समय झटके में दूर फेंका गया। इससे उसकी जान बच गई। अजीत यादव शालिकराम चौधरी लघु माध्यमिक विद्यालय चिलमा बाजार में कक्षा सात का छात्र था। वह दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। जबकि पिता गांव में ही रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार वालों ने दोपहर में गांव के पास घाघरा के तट पर दाह संस्कार कर दिया।
लोगों का कहना है कि अजीत कुमार पड़ोस के अपने साथी दुर्गेश कुमार पुत्र गंगाराम के साथ गन्ना तौल कराने गया था। दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे। सुबह जब अपना ट्रैक्टर लेकर दुर्गेश जाने लगा तो वह भी साथ चला गया। गांव के लोगों ने बताया कि लौटते समय वह खुद ट्रैक्टर चलाने लगा।
इसी के चलते बीडी बंधे के पास ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और का शिकार हो जाने से उसकी जान चली गई। जबकि दुर्गेश की जान बच गई। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राम जतन चौधरी ने बताया कि अजीत मेधावी छात्र था। वह हमेशा कक्षा में स्थान लाता था।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे नेता
उंजी मुस्तहकम गांव के रेवटिया में हुई घटना की खबर सुनकर उत्तर प्रदेश आवास विकास के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, डॉक्टर अजय यादव, मोहम्मद श्वाले, परमानंद यादव, चन्देश तिवारी आदि लोगों ने पहुंचकर परिवार के प्रति शोक संवेदना जताई।