{"_id":"577566124f1c1b576179bd65","slug":"tractor-trolly-colided-to-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आई टैक्टर-ट्राली, परखचे उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आई टैक्टर-ट्राली, परखचे उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
गेट संख्या 220सी पर बान्द्रा एक्सप्रेस से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
बभनान(बस्ती)। पूर्वोत्तर रेलवे के गौर-बभनान स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे मानव रहित क्रासिंग पार कर रही ट्रैक्टर-ट्राली बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली के परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर चालक किसी तरह कूद कर जान बचाकर भाग निकला। यह हादसा गेट संख्या 220 सी के पास हुआ।
बभनान रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब शिवगढ़ गांव के पास गेट स्थित संख्या 220/सी के बगल ट्रैक्टर-ट्राली से रेलवे कार्य के लिए मिट्टी गिराई जा रही थी। मिट्टी गिराकर समपार फाटक से ट्रैक्टर-ट्राली गुजर रही थी, इसी बीच ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस आ पहुंची। ट्रैक्टर चालक ने ट्रेन से टक्कर होते देख लिया। टक्कर होती, इससे पहले उसने कूदकर जान बचा ली।
हादसे के बाद रेल यातायात सामान्य होने में आधे घंटे लगा। तब तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन संचालन बाधित रहा। एलटीटी सुपर फास्ट, जनसेवा एक्सप्रेस के अलावा अयोध्या-गोरखपुर और गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर कॉशन पर चलाई गईं। सिवान मालगाड़ी को मरम्मत पूरी होने तक रोके रखा गया। बभनान के स्टेशन मास्टर राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रेल कर्मचारियों ने आनन-फानन ट्रैक खाली कराया। आरपीएफ प्रभारी बभनान अरविंद यादव ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।