फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves are making a mockery of the police district

चोर उड़ा रहे जिले की पुलिस का उपहास

Thu, 01 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 01 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Thieves are making a mockery of the police district
हरैया कसबे के सम्राट नगर मे ॐ ट्रेडर्स की चोरो ने दूकान का शटर तोड़ कर किया चोरी।
जिले में चोरी की घटनाओं के इजाफे के बाद आईजी जोन ने दो दिन पूर्व ही बैठक में पुलिस के जिम्मेदारों को चेताया था कि अब चोरी होगी तो जिम्मेदार नपेंगे। इसके बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही।  हर्रैया बभनान चौराहे पर बने अंडर पास पर रबुधवार/बृहस्पतिवार की रात दो सिपाहियों की ड्यूटी थी वहां से महज 100 मीटर की दूर पश्चिम की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर स्थित एक दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोर घुस गए। इसके अलावा भी  दो अन्य  चौराहों पर भी रात में पुलिस गश्त थी। मगर चोर आसानी से घटना को अंजाम देने  में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए आईजी जोन ने समीक्षा बैठक की थी। थानाध्यक्षों को दिए अल्टीमेटम के 36 घंटे भी नहीं बीते कि कस्बे के ओम ट्रेडर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान चोर उठा ले गए। घटना की सूचना भोर में टहलने निकले लोगों ने दुकानदार को दी। इससे पहले भी इसी दुकान को दो बार पहले भी चोर निशाना बना चुके हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकता पूरी कर ली है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि चोरों का आतंक कब खत्म होगा। 
विज्ञापन



पैकोलिया थाना क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर निवासी आदित्य प्रताप सिंह ने ओम ट्रेडर्स नाम से दुकान खोली है जिसमें बैटरी, इलेक्ट्रानिक मोटर, इन्वर्टर, कूलर, पंखा, लुब्रिकेंट आयल सहित कई उत्पादों का थोक कारोबार है। आदित्य डेंगू से प्रभावित बेटे का इलाज कराने लखनऊ गए थे। दुकान के कर्मचारी रात करीब नौ बजे शटर में अंदर व बाहर से ताला बंद कर घर चले गए। दुकान से 27 मोनो ब्लाक पंप, 12 इंवर्टर की बैटरी, एक इंडक्शन चूल्हा, चार पंखे, तीन इंवर्टर, एक कूलर तथा 10 गैलन में रखे लुब्रिकेंट आयल के साथ ही काउंटर में रखे नकदी उठा ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम  ने भी घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed