{"_id":"5b006a6e4f1c1bd3408b67ed","slug":"theft-in-dewakijot","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवकीजोत में डेढ़ लाख नकद उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवकीजोत में डेढ़ लाख नकद उड़ाए
basti
Updated Sat, 19 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद फेंके गए सामान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया।
राम जानकी मार्ग स्थित डेईडीहा बुजुर्ग के देवकीजोत गांव में शुक्रवार रात छत की सीढ़ियों से कमरे में पहुंचे चोरों ने जेवरात और डेढ़ लाख रुपये समेट कर चंपत हो लिए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
देवकीजोत गांव निवासी राम सूरत चौधरी के घर में छत से जीने के रास्ते चोर कमरे में पहुंच गए। अलमारी को तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख नकद और जेवरात समेट लिए। शुक्रवार रात भीषण गर्मी के चलते राम सूरत का पूरा परिवार बाहर सो रहा था। घटना की जानकारी सुबह परिवार वालों को हुईं तो उनके होश उड़ गए। डेढ लाख रुपये दुकान पर खाद मंगाने के लिए घर की आलमारी में रखे थे। बॉक्स और अन्य समान घर से पांच सौ मीटर दूर सीवान में मिले हैं। शनिवार सुबह पीड़ित ने दुबौलिया पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता व सीओ कलवारी अरविंद वर्मा ने जांच-पड़ताल की। हालांकि, पुलिस चोरी की इस वारदात को संदिग्ध मान रही है। मामले में पीड़ित ने दुबौलिया पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।