{"_id":"578fb5af4f1c1b3526c4b505","slug":"the-young-man-had-to-jump-from-the-bridge-tanda-ghagra","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा पुल से युवक ने घाघरा में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टांडा पुल से युवक ने घाघरा में लगाई छलांग
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के किशुनपुर के पास घाघरा नदी मे बालक के डूबने पर लगी लोगो की भीड़।
उफनाई घाघरा नदी में मंगलवार देर रात को अंबेडकरनगर के रहने वाले युवक ने टांडा पुल से छलांग लगा दी। रिश्तेदारों के जरिए खबर पाकर कलवारी पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची। खोजबीन के बाद युवक अचेत हालत में टांडा कलवारी के पास गंगापुर में मिला। वहां से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर निवासी
नवनीत चौधरी ने मंगलवार रात फोन करके बताया कि उनके बुआ का लड़का दिलीप कुमार निवासी सोनहरा थाना अकबरपुर उनके घर रहकर पढ़ाई करता था। नवनीत के अनुसार दिलीप ने उसे मंगलवार रात में यह कहकर टांडा बुलाया कि सवारी नहीं मिल रही है, आकर उसे ले चले। नवनीत ने टांडा पहुंचकर जब फिर फोन किया तो उसने खुद को कलवारी-टांडा पुल पर खड़ा बताया मगर कहा कि वहां मत आना, अब किसी से मुलाकात नहीं होगी। यह कहकर उसने फोन काट दिया और नदी में कूद गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ऐसा किन परिस्थितियों में किया।