फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the rape accuse lekhpal cught

रेप का आरोपी लेखपाल गिरफ्तार, मददगार भूमिगत

Sat, 01 Sep 2018 12:30 AM IST
basti
basti Updated Sat, 01 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
the rape accuse lekhpal cught
आरोपी लेखपाल। - फोटो : amar ujala
बस्ती। छात्रा को नौकरी दिलाने के बहाने अय्याशी करने वाले लेखपाल जयशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फैजाबाद जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के अहससुबनस के उपाध्याय पुरवे के रहने वाले गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार तड़के रुधौली नगर पंचायत के बखिरा मोड़ के पास से गिरफ्त में लिया है। रेप के भागीदार सहयोगियों की तलाश तेज है। 
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले की 21 वर्षीय युवती की तहरीर पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने लेखपाल जयशंकर व उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। छात्रा का आरोप है कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करती थी। करीब तीन वर्ष पूर्व सफर के दौरान रोडवेज की बस से जब फैजाबाद पहुंची तो लेखपाल से मुलाकात हो गई। बातचीत का सिलसिला चला तो युवती को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा।  उसे गाड़ी में दो दोस्तों के साथ शहर में एक निर्माणाधीन मकान में ले जाते थे, जहां रेप करते थे। आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल करने को कहकर ब्लैकमेल करने लगे। जान से मारने की धमकी दी जाने लगी तो छात्रा एसपी के पास पहुंची। इसके बाद कोतवाली थाने में गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed