फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The death of the son of the current, the father severely

करंट से पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Wed, 06 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 06 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The death of the son of the current, the father severely
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा प्रथम गांव में बुधवार सुबह एक घर में हाईटेंशन करंट उतर आया। जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में अरविंद सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पिता को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल फिर बस्ती के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुधारा क्षेत्र के पिपरा प्रथम गांव के  एक घर में हाईटेंशन करंट आ गया। इसी दौरान अरविंद सिंह (55) सो कर उठे। जैसे ही उनका हाथ दीवार पर लगा और वे करंट की चपेट में आ गए। चीख सुनकर चीख सुनकर उनके पिता राजमणि सिंह(70) वहां पहुंचे और बेटे को छुड़ाने की कोशिश में वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद सिंह की मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में राजमणि सिंह को बस्ती जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रुधौली पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं सुबह सबेरे हुई इस घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed