{"_id":"6a92ff644a4025711008b87e","slug":"dm-and-ssp-inspected-the-district-jail-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1286876-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिला कारागार का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिला कारागार का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला कारागार की व्यवस्थाओं और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारागार के कई जगह दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने सबसे पहले जिला कारागार के चिकित्सालय कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दोनों अधिकारियों ने पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन और खान-पान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्या और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बंदियों से खान-पान की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा मुकदमों की पैरवी के लिए वकील की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में भी पूछताछ की।
विज्ञापन
निरीक्षण के अवसर पर जिला कारागार के जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।