फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager dies from snake bite

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से किशोर की मौत

Sat, 29 Aug 2026 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies from snake bite
जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के सांप के काटने से रेयान (14) की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में गहरा सदमा और मातम का माहौल है। बंदीपुर निवासी भोनू अहमद ने बताया कि उनका बेटा रेयान शनिवार तड़के करीब तीन बजे अपनी मां नीलो और भाइयों अकरम व नोमान के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया।
विज्ञापन

रेयान ने तत्काल अपनी मां को सांप काटने की सूचना दी। आननफानन परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेयान तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता भोनू अहमद दर्जी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किशोर की अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed