{"_id":"6a92fe88029493f7e90b63cc","slug":"student-admitted-to-icu-due-to-mental-harassment-by-school-management-aggrieved-father-files-complaint-at-police-station-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113298-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्यालय प्रबंधन के मानसिक उत्पीड़न से छात्रा आईसीयू में भर्ती, पीड़ित पिता ने थाना में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्यालय प्रबंधन के मानसिक उत्पीड़न से छात्रा आईसीयू में भर्ती, पीड़ित पिता ने थाना में दी तहरीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना । ढिकौली स्थित एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा 10 वीं की छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दरियापुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री और अन्य लगभग 18 विद्यार्थियों ने गत 20 अगस्त को कंप्यूटर शिक्षक के व्यवहार व शिक्षण के संबंध में प्रधानाचार्या को सामूहिक शिकायत पत्र दिया था। आरोप है कि शिकायत के बाद प्रधानाचार्या और प्रबंधन से जुड़े दो लोगों द्वारा छात्रा और अन्य विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बनाकर उन्हें परेशान किया गया।
आरोप है कि इस उत्पीड़न के कारण छात्रा की मानसिक स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ गई और वर्तमान में वह मेरठ के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि विद्यालय की सीसीटीवी फुटेज, शिकायत पत्र व उपस्थिति रजिस्टर जैसे साक्ष्यों को तुरंत जब्त किया जाए। साथ ही मानसिक दबाव व उत्पीड़न की पुष्टि होने पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मिशन शक्ति प्रभारी रेनू रानी को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी--
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना । ढिकौली स्थित एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा 10 वीं की छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दरियापुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री और अन्य लगभग 18 विद्यार्थियों ने गत 20 अगस्त को कंप्यूटर शिक्षक के व्यवहार व शिक्षण के संबंध में प्रधानाचार्या को सामूहिक शिकायत पत्र दिया था। आरोप है कि शिकायत के बाद प्रधानाचार्या और प्रबंधन से जुड़े दो लोगों द्वारा छात्रा और अन्य विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बनाकर उन्हें परेशान किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस उत्पीड़न के कारण छात्रा की मानसिक स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ गई और वर्तमान में वह मेरठ के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि विद्यालय की सीसीटीवी फुटेज, शिकायत पत्र व उपस्थिति रजिस्टर जैसे साक्ष्यों को तुरंत जब्त किया जाए। साथ ही मानसिक दबाव व उत्पीड़न की पुष्टि होने पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मिशन शक्ति प्रभारी रेनू रानी को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन